{"_id":"68c1d2d5a2110e7584052c20","slug":"the-money-fraudulently-withdrawn-from-the-account-was-returned-ballia-news-c-190-1-ana1001-147946-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: धोखाधड़ी कर खाते से निकाले गए रुपये वापस कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: धोखाधड़ी कर खाते से निकाले गए रुपये वापस कराए गए
विज्ञापन
बलिया। साइबर पुलिस टीम ने बुधवार को धोखाधड़ी कर खाते से निकाला गया गया 25 हजार रुपया वंशराज प्रसाद के खाते में वापस कराया।
थाना प्रभारी साइबर सेल प्रभारी मनीष कुमार वरूण ने बताया कि मंगलवार को शिकायतकर्ता वंशराज प्रसाद निवासी भरतपुराचक जीरा बस्ती थाना सुखपुरा ने साइबर हेल्प लाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी थी। दो खाते से 30 अप्रैल को कुल 96500 रूपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानांतरण किया गया था। साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी।
जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 25 हजार रुपये न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस कराया गया तथा शेष धनराशि को वापस कराने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।