फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants ran away after snatching the woman's jewellery

Ballia News: महिला के आभूषण छीनकर भागे बदमाश

Sat, 21 Jun 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after snatching the woman's jewellery
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के बड़सरा नरही नहर मार्ग पर विश्वनाथपुर पुलिया के समीप असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने बाइक सवार महिला से आभूषण व मोबाइल छीन लिए। आभूषण छीन कर भाग रहे बदमाशों का लोगों ने पीछा किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने भी घेराबंदी की। पकड़े जाने के भय से बदमाश ब्रह्मस्थान ढेंकवारी मोड़ पर अपनी बाइक छोड़ पैदल ही भाग गए।
विज्ञापन

पंडितपुरा निवासी चंदन शर्मा नरही मझौंवा स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। वह बृहस्पतिवार को देर शाम अपनी पत्नी पूजा को बलिया स्थित ससुराल से लेकर बाइक से घर आ रहे थे। विश्वनाथपुर के सामने नहर की पुलिया पर पहुंचे तो दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद असलहे के बल पर उनकी पत्नी की चेन, मंगलसूत्र, कान के आभूषण व दो हजार छीन लिए।
विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों ने चंदन का मोबाइल भी छीन लिया। पत्नी के मोबाइल से चंदन ने भट्ठा मालिक सहित अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गई और घेराबंदी शुरू कर दी। पकड़े जाने के भय से बाइक सवार दो बदमाश ब्रह्मस्थान पर अपनी बाइक छोड़ भाग गए। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed