फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants had murdered Shalu by strangulating her.

Ballia News: गला दबाकर बदमाशों ने की थी शालू की हत्या

Sun, 23 Jun 2024 07:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
The miscreants had murdered Shalu by strangulating her.
रेवती। रेखहां (छपरा सारिव) गांव के 13 वर्षीय किशोर शालू राजभर की मौत गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर कर रही है।
विज्ञापन

शालू कुमार राजभर (13) पुत्र छट्ठू राजभर बुधवार की शाम अपने घर के पास रहने वाले मनू राजभर के साथ देखा गया था। कुछ लोगों का कहना है कि समोसा खाने के लिए दोनों रेखहां चट्टी की तरफ गए थे। उसके बाद से शालू घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह छपरा सारिव स्थित कान्ही तिराहा के पास स्थित पुलिया के समीप से गुजर रहे लड़कों ने लाश देखी। बच्चे भाग कर समीप स्थित चट्टी पर आए और लोगों को इसकी सूचना दी। उसकी पहचान शालू के रूप में हुई।
विज्ञापन

शालू की मां पिंकी देवी और घर के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया था। पुलिस ने समोसा खरीदने के लिए साथ गए युवक मनू राजभर सहित अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम हो गया है। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है, 24 घंटे में हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed