फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants chased the police to free the head, one arrested

प्रधान को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने किया पुलिस का किया पीछा, एक गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The miscreants chased the police to free the head, one arrested
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के महाबीर घाट पर 25 जून को शव यात्रा में शामिल टकरसन निवासी मिंटू सिंह की हुई हत्या का मुख्य आरोपी टकरसन निवासी व प्रधान विशंभर यादव को पुलिस ने 15 जुलाई की रात वाराणसी से गिरफ्तार कर बलिया कोतवाली ला रही थी। जिसे छुड़ाने के उद्देश्य से पीछा करते हुए इनोवा और अन्य गाड़ी से चार-पांच की संख्या में समर्थक बलिया कोतवाली तक पहुंचे। जिसमें से एक समर्थक को पुलिस ने कोतवाली के सामने दबोच लिया। जबकि अन्य समर्थक भागने में सफल हो गए। सूत्रों की माने तो उन समर्थकों में एक चंदौली का सब इंस्पेक्टर भी था।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा की लंबी बीमारी के कारण 25 जून को मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार महाबीर घाट पर हो रहा था। उसमें गांव के मिंटू सिंह (46) व शंभू नारायण वर्मा (48) भी शामिल थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश महाबीर घाट पर पहुंचे और मिंटू सिंह को दौड़ाकर गोली मार दी थी। वहीं साथ में रहे शुभनरायन वर्मा को भी बदमाशों ने गोली मार दिया था। इस दौरान मिंटू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर हालत में शुभनरायन वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के भाई दिनेश उर्फ साधु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने टकरसन निवासी और प्रधान विशंभर यादव व उनके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया था। तब से प्रधान विशंभर यादव व अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। प्रधान पर सरकार द्वारा 15 जुलाई को 25 हजार रुपया इनाम घोषित किया गया था और उसी दिन रात में पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों की माने तो गिरफ्तार कर बलिया लाने के दौरान उसके शुभचिंतक और समर्थक उसे छुड़ाने के उद्देश्य से इनोवा और अन्य चार पहिया वाहन से पीछा करते हुए बलिया कोतवाली तक पहुंचे, जहां कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक समर्थक को धर दबोचा, जबकि अन्य बदमाश भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह, रमेश चंद्र यादव, उपनिरीक्षक अजय यादव, संजय सरोज, हेड कांस्टेबिल श्याम सुंदर सिंह, शशिप्रताप सिंह, राकेश याद, रोहित यादव, अतुल सिंह, वेद प्रकाश दुबे, अनिल पटेल, विजय राय, जसवीर सिंह, सुनील सिंह, विमलेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
मंटू यादव हत्याकांड में मिंटू सिंह था मुख्य आरोपी
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव में प्रधान पद के चुनाव से महज कुछ दिन पहले 11 सितंबर 2015 को गांव के पेट्रोल पंप पर गांव मौजूदा प्रधान के पौत्र मंटू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना को लेकर काफी बवाल मचा था। इस प्रकरण में 25 जून को मिंटू सिंह को घटना का प्रमुख आरोपी बनाया गया था। इसके बाद से मामले में दोनों पक्षों में काफी तनाव का माहौल बना हुआ था। मिंटू सिंह जमानत पर छूट कर बाहर था। हालांकि इस मामले को लेकर चार वर्षों से अधिक का समय व्यतीत हो गया था। लिहाजा इस प्रकरण से लोगों का ध्यान अब हटने लगा था। लेकिन 25 जून की घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

---------------------------
25 जून की रात महावीर घाट के पास हत्या की वारदात हुई थी। मामले में मुख्य अभियुक्त विश्वंभर यादव पकड़ा नहीं गया था। बीती रात थाना कोतवाली व सर्विलांस टीम को उसके आवास पर होने की सूचना मिली। टीम बनाकर छापा मारा गया और उसे घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed