फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The martyrdom of Chandrabhanu gave a new direction to student politics: Ramgovind

स्व. चंद्रभानु की शहादत से छात्र राजनीति को मिली नई दिशा : रामगोविन्द

Sun, 05 Dec 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The martyrdom of Chandrabhanu gave a new direction to student politics: Ramgovind
बलिया। ‘शहीद’ छात्रनेता चन्द्रभानु पांडेय की 30वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। शुरूआत नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि स्व. चंद्रभानु पाण्डेय छात्र राजनीति में शुचिता के प्रबल पैरोकार थे। उन्होंने संघर्ष के रास्ते पर चल कर छात्र राजनीति को नई दिशा दी थी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष श्री चौधरी ने राजनीति की नर्सरी छात्रसंघ में जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी कुरीतियों के प्रवेश पर चिंता जताई। बोले, 12000 का जूता और 35000 की मोबाइल लेकर चलने वाले राजनीति में सफल नहीं हो सकते। पैदल जाकर लोगों के सुख-दुख में शामिल होने वाला ही राजनीति कर सकता है। छात्र राजनीति में सबसे ऊपर जनहित होता है। जाति की राजनीति ने मुख्यधारा की राजनीति की तरह अब छात्र राजनीति को भी चौपट कर दिया है। नई पीढ़ी के छात्रनेताओं से संघर्ष के रास्ते को अपनाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि चन्द्रभानु पाण्डेय ने कभी गलत कार्य की पैरवी नहीं की। चंद्रभानु पांडेय आंदोलन की उपज थे। उन्होंने छात्र आंदोलन की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे दी। सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, राणाप्रताप सिंह, अरुण सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, नागेंद्र पाण्डेय, अनिल राय, बलवंत सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, सुशील त्रिपाठी, मृत्युंजय राय, दिनेश प्रताप सिंह, अकमल नईम, अजय पाण्डेय, छितेश्वर मिश्रा, अनिल सिंह, राकेश यादव, आशुतोष ओझा, रूपेश दुबे आदि ते। संचालन प्रवीण सिंह व अध्यक्षता दीपक सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सुशील कुमार पांडेय %कान्ह जी% ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

शहीद छात्रनेता स्व चंद्रभानु पाण्डेय की पुण्यतिथि पर टीडी कालेज में पांच दिसम्बर को हर साल अवकाश रखने की निर्णय किया गया है। छात्रसंघ के महामंत्री अमित सिंह ने कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ओपी सिंह के द्वारा लिए गए इस निर्णय की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed