फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The length of the bridge and elevated road will be 3.3 km

Ballia News: पुल और एलिवेटेड रोड की लंबाई होगी 3.3 किमी

Tue, 25 Mar 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The length of the bridge and elevated road will be 3.3 km
नरहीं। बक्सर-भरौली गोलंबर पर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों की निगाहें ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे और गंगा नदी पर बनने वाले तीन लेन के पुल पर टिकी हुई हैं। तीन लेन के पुल के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार की मजबूत कनेक्टिविटी को बल मिलेगा। पुल की टेंडर की प्रक्रिया 28 फरवरी को पूरी कर ली गई है। गंगा नदी पर भरौली-बक्सर के बीच प्रस्तावित तीसरे तीन लेन पुल की डिजाइन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बदलाव किया है। पुल और उससे जुड़े एलिवेटेड रोड की लंबाई 3.3 किलोमीटर होगी। नए पुल की लागत 368 करोड़ है। इसका निर्माण कार्य एएससी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करेगी।
विज्ञापन

एनएचएआई की नई डिजाइन के अनुसार भरौली बक्सर के बीच तीन लेन के नए पुल का निर्माण पुराने दो लेन के पुल (वीर कुंवर सिंह सेतु) से सटकर दक्षिण में बनेगा। इसी पुराने पुल के उत्तर में एक पुल का निर्माण हुआ है, जो 17 मई 2023 को जनता को समर्पित कर दिया गया था। इसके चालू होने के बाद से ही बक्सर-भरौली गोलंबर जाम की चपेट में हैं। तीन लेन के नए पुल के निर्माण में उत्तर प्रदेश के भरौली छोर पर ए ग्रेड रोटरी यानी जमीन की सतह से ऊपर एक गोलंबर का निर्माण किया जाएगा। वाहन इस गोलंबर को पार करते हुए आगे जाकर उतरेंगे। इसी तरह 20 माह पहले चालू हुआ पुल भी बक्सर में इस रोटरी से जुड़ेगा। एनएच आई की नई डिजाइन में यूपी छोर के भरौली गोलंबर के ठीक ऊपर पटना के आर ब्लॉक या जीपीओ गोलंबर की तरह ऊपर भी एक रोटरी यानी गोलंबर बनेगा। नई डिजाइन में गाजीपुर, बलिया या करीमुद्दीनपुर की ओर से आने वाले वाहन भरौली गोलंबर से पहले ही एलिवेटेड रोड पर चढ़ जाएंगे। इसके बाद भरौली में बनने वाले ऊपरी गोलंबर से होकर सीधे गंगा पुल पर पहुंच जाएंगे। इससे भरौली गोलंबर पर जाम की समस्या खत्म होगी और आसपास के ग्रामीणों को सुविधा होगी। इस बदलाव के बाद गंगा पर बने दूसरे पुल के यूपी छोर का संपर्क मार्ग भी पूरी तरह एलिवेटेड हो जाएगा। सतह पर बने मौजूदा संपर्क मार्ग की उपयोगिता भी समाप्त हो जाएगी। तीसरे पुल का संपर्क मार्ग भी एलिवेटेड होगा, जो पहले पुल के संपर्क मार्ग के ठीक ऊपर से गुजरेगा। वर्तमान में बक्सर भरौली जाने वाले ट्रकों के कारण जाम की गंभीर चुनौती से जूझ रहा है। तीन लेन के बनने वाले पुल से आने वाले वाहनों को एलिवेटेड रोड के जरिये सीधे अहिरौली से आगे एनएच 922 पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

--------------
जुलाई से पुल का निर्माण कार्य होगा शुरू
एनएचएआई ने बक्सर में तीन लेन के नए पुल के निर्माण के लिए बीते वर्ष मार्च में पहली बार टेंडर निकाला था, तब एनएचएआई के पटना जोन की इस योजना में पटना-बक्सर एनएच 922 का बक्सर में तीन लेन के नए पुल के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दक्षिणी अंतिम छोर पर हैदरिया तक विस्तार करना भी शामिल था। एनएचएआई के आजमगढ़ जोन से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से संपर्कता के साथ नए ग्रीनफील्ड हाईवे और 17.2 किलोमीटर लंबे भरौली गोलंबर, बक्सर को करीमुद्दीनपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की संपर्कता अगस्त तक मिल जाने की संभावना है। इस योजना ने हैदरिया स्पर की जरूरत को खत्म कर दिया है। इस संबंध में बिहार एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को एलिवेटेड पुल का एग्रीमेंट हो गया है। पुल बनाने वाली कंपनी को फाइनेंशियल क्लोजर के लिए 6 माह का समय दिया जाता है। जमीन की निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संभावना है कि जुलाई से पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed