{"_id":"26bbef93eb7ee471fbe49f0a9e16b5e8","slug":"the-lamp-destroyed-two-huts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी से लगी आग में दो झोपडि़यां खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी से लगी आग में दो झोपडि़यां खाक
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव में सोमवार की रात ढिबरी से लगी आग में दो रिहायशी झोपडि़यां जलकर राख हो गईं। अगलगी की इस घटना में एक भैंस व कुत्ता जलकर मर गए।
आसपास के लोगों के अथक प्रयास से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव निवासी बिकाऊ चौहान का परिवार भोजन करने के बाद ढिबरी जलती हुई छोड़कर सोने चले गए।
इसीबीच झोपड़ी में कुत्ता घुस गया और उसके पैर से लगकर ढिबरी गिर गई। जिसके बाद मिट्टी तेल गिरने के कारण आग भभक गई और विकराल रूप धारण कर दो झोपड़ी समेत उसमें रखे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही उसमें बंधी एक भैंस जलकर मर गई।
विज्ञापन
जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना किया और शासन से मिलने वाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अब पीडि़त परिवार खुले आसमान के निचे जीवन यापन करने को विवश है।