{"_id":"5fef56608ebc3e3d527c7f83","slug":"the-kalash-yatra-of-gayatri-mahayagya-with-beautiful-tableaux-ballia-news-vns566722872","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहक झांकियों के साथ निकली गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहक झांकियों के साथ निकली गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा
विज्ञापन
नगर के महाबीर घाट गंगाजी मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित चार दिवसीय यज्ञ के लिए निकाली गई
- फोटो : BALLIA
बलिया। महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मां गायत्री के प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा शुक्रवार को निकली, जिसमें जिले समेत समेत गैरजनपदों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत मां गायत्री, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद नगर चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी व उनकी पत्नी सरिता गुप्ता के द्वारा ध्वज पूजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आये विद्वान आचार्यों के द्वारा मंगल व ध्वज गीत के मध्य कलश यात्रा प्रारंभ किया गया। कलशयात्रा गायत्री शक्तिपीठ से महावीर घाट होते हुए चमनसिंह बाग, लोहापट्टी, चौक, सिनेमा रोड, हनुमान मंदिर, बालेश्वर मंदिर, नया चौक, चित्रगुप्त रोड होते हुए भृगु मंदिर के परिसर में पहुंचा, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा कलश देवता का पूजन किया गया। उसके बाद जलपूर्ण कार्यक्रम किया गया। वहां से कलश यात्रा सतीशचंद्र कालेज, मालगोदाम रोड, रेलवे स्टेशन, चौक से गुदरी बाजार होते हुये गायत्री शक्तिपीठ पहुंची, जहाँ कलश देवता की आरती की गई। इस दौरान नगर के दर्जनों लोगों के जगह-जगह गायत्री साधकों का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा प्रभारी बब्लू जी के द्वारा खूबसूरत सजावट व आकर्षक झांकियों के साथ कलश यात्रा निकलवाया गया, वहीं यज्ञ रक्षा दल के प्रभारी पंडित अनिल द्विवेदी व उनकी टीम के राजेश मिश्रा, अजीत द्विवेदी, मंटू पान्डेय, प्रेम शंकर दुबे, आदित्य यादव ने सराहनीय योगदान दिया।
देव कलश आये बड़े भाग्य हमारे...
शांतिकुंज हरिद्वार से आयी संगीतमय टोली के सहायक नायक रविन्द्र नाथ शास्त्री ने स्वस्ती वाचन व कलश के रुप में प्रतिष्ठित सभी देवों का स्वागत संगीत के माध्यम से किया। जैसे देव कलश आये बड़े भाग्य हमारे,....। हमें वर्षों से दर्शन की आस लगी थी.....। शक्तिपीठ प्रमुख विजेन्द्र नाथ चौबे ने हरिद्वार से आये टोली नायक सुरेन्द्र सिंह जी, सहायक रविन्द्रनाथ शास्त्री, गायक कलाकार पन्ना लाल, नाल वादक कैलाश जी, पैड वादक चंदन का तिलक लगाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया।