फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The IT team took away digital evidence, bank locker papers and transaction files.

Ballia News: डिजिटल साक्ष्य, बैंक लॉकर के कागजात और लेनदेन की फाइलें ले गई आईटी टीम

Sun, 01 Mar 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The IT team took away digital evidence, bank locker papers and transaction files.
इंदरपुर (बलिया) । रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर तीन दिन तक जांच के बाद आयकर विभाग (आईटी) की टीम शुक्रवार को देर रात लौट गई। डिजिटल साक्ष्य, बैंक लॉकर के कागजात और वित्तीय लेनदेन की फाइलें आईटी टीम साथ ले गई है।
विज्ञापन

शनिवार को खनवर में विधायक के पैतृक गांव के फार्म हाउस व कार्यालयों पर चहल-पहल रही। पहले जैसे सब कुछ सामान्य दिखा। लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। पूरे दिन शुभचिंतकों व क्षेत्रवासियों के आनाजाना लगा रहा।
विज्ञापन

इससे पहले बीते बुधवार को 10.30 बजे दिन में कमिश्नर व जॉइंट कमिश्नर के नेतृत्व में आईटी की टीम ने एक साथ बसपा विधायक के खनवर मोड़ स्थित छात्रशक्ति इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड के प्लांट कार्यालय व फार्महाउस पर रेड किया। जिस समय टीम ने फार्महाउस व प्लांट में प्रवेश किया, उस समय कंपनी के निदेशक रमेश सिंह व 12 से ज्यादा कर्मचारी अंदर मौजूद थे। आयकर विभाग की टीम ने सर्व प्रथम सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। इसके बाद फार्महाउस के सभी कमरों में जाकर पत्रावली व कंप्यूटर खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक रमेश सिंह से भी कई घंटे तक कंप्यूटर के समीप बैठाकर प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत पूछताछ की। कहां से कितनी धनराशि आई, कितनी धनराशि कहां-कहां भेजी गई। आईटी टीम ने रेड के दौरान स्टेट बैंक की नगरा शाखा में लगभग एक करोड़ रुपये जमा कराए, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

- शनिवार को आवास पर पहुंच कर कुशल क्षेम पूछने वालों में पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, संतोष पाण्डेय, मुकेश सिंह सहित रसड़ा के दर्जनों लोग रहे।

-------------
मैंने हर स्तर पर जांच में किया सहयोग किया: निदेशक
छात्र शक्ति इंफ्रा इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड के निदेशक रमेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आईटी टीम का भरपूर सहयोग किया। उनके हर सवाल का जवाब दिया। जांच के समय टीम में शामिल अधिकारियों का व्यवहार भी बेहतर रहा। अधिकारियों ने किसी तरह की किसी के साथ उत्पीड़न की कार्रवाई नहीं की। वहीं, आईटी टीम की कार्रवाई पर विधायक के पुत्र यूकेश सिंह ने सोशल साइट्स पर लिखा था कि हम सब जांच टीम का सहयोग कर रहे हैं। विधायक समय-समय पर दवा ले रहे हैं।
-----

छात्र शक्ति सेवा संस्थान के माध्यम से होता है सामाजिक कार्य

विधायक उमाशंकर सिंह द्वारा जो भी सामाजिक कार्य कराया जाता है वह छात्र शक्ति सेवा संस्थान के माध्यम से होता है। गरीब बेटियों की शादी, दुर्घटना में घायल व मृत लोगों के परिजनों की मदद, गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज की व्यवस्था सेवा संस्थान के माध्यम से होता है।


-----
आईटी टीम की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर पोस्ट
विधायक उमाशंकर सिंह के आवास, फार्महाउस पर आईटी विभाग की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे। विधायक के विरोधी जैसी करनी, वैसी भरनी लिख रहे हैं। वहीं उनके समर्थक विरोधियों के खिलाफ पोस्ट कर रहे। समर्थक लिख रहे हैं कि छापे से विधायक डरेंगे नहीं क्योंकि वह सही रास्ते पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed