फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The income of the farmers will be doubled

किसानोें की आय होगी दोगुनी

Sun, 10 Sep 2017 10:17 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 10 Sep 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
The income of the farmers will be doubled
टाउन हाल के बापू भवन में आयोजित न्‍यू इं‌िडया मंथन संकल्प से सि‌िद्ध‌ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ करते सांसद भरत सिंह। - फोटो : ballia
न्यू इंडिया मंथन संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत शनिवार को टाउन हाल में कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के तत्वाधान में कृषि मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद भरत सिंह ने फीता काटकर किया। सांसद ने किसानों को कार्यक्रम के मूल्य उद्देश्य 2022 तक किसानों के आय दोगुना करने को लेकर संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि इस योजना का मूल उद्देश्य 2022 तक भारत के किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प है। सांसद ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा जानकारी ली। सांसद ने कहा कि भारत गांवों का देश है और किसानी भारतीयों का मुख्य व्यवसाय है। पिछली सरकारों में किसानों की बेहतरी की सुध किसी ने नहीं ली। केंद्र की भाजपा सरकार खेत और किसानों की बेहतरी को काफी सजग एवं प्रयासरत है। देश के किसानों के जीवन में खुशियां एवं संपन्न्ता हो, इसके लिए सरकार दिन-रात चिंतित है। सरकार ने 2022 तक किसानों के आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। यह कार्य उत्तम खेती और उत्तम अनाज क्त्रस्य किए बिना संभव नहीं है। सरकार यह व्यवस्था करने में जुटी है किकिसान बेहतर से बेहतर खेती कर सकें।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में किसानों को नि:शुल्क मसूर एवं चना बीज मिनी किट वितरित किया गया। कृषि  वैज्ञानिक डॉक्टर केके सिंह ने कहा कि जैविक एवं परंपरागत खेती को फसल चक्त्रस् के हिसाब से अपनाया जाए तो उपज गुणवत्तायुक्त होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पीएल श्रीवास्तव, पीके सिंह, आरके सिंह, वेद प्रकाश सिंह, सीबी सिंह ने विषयों से संबंधित जानकारी किसानों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक इंद्रराज यादव,  जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, एआर कोआपरेटिव आदि ने भी किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर राजीव मोहन चौधरी, मनोज पांडेय, विमल पाठक, शिव बचन वर्मा, कमलेश पांडेय, प्रदीप सिंह, पप्पू पांडेय, अनिल सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह बंटू, डा. अरुण सिंह गामा आदि थे।  संचालन डा. रामजीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed