फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The in-charges of four CHCs have written a letter to the CMO.

Ballia News: चार सीएचसी के प्रभारियों ने सीएमओ को लिखा है पत्र

Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The in-charges of four CHCs have written a letter to the CMO.
बलिया। जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब है। चिकित्सकों की कमी है। नरहीं, रेवती, मुरली छपरा, सोनवानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों ने काम के बोझ के कारण मानसिक परेशानी का हवाला देकर सीएमओ को पद से मुक्त करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में कभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारी बनने के लिए चिकित्सक सिफारिश करते थे। बांसडीह प्रभारी रहे डॉक्टर वेंकटेश मौआर की मौत के बाद हालात बदल गए हैं। कई स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पद छोड़ना चाहते हैं। जिले के मुरली छपरा, रेवती, सोनवानी व नरहीं सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को पत्र लिखकर अधीक्षक पद के दायित्व से पद मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा की कार्य की अधिकता के कारण काफी मानसिक दबाव है। हम सभी पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। जिसके कारण हम लोगों द्वारा अपने दायित्व का शत प्रतिशत निर्वहन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


लेवल-3 के तीन चिकित्सकों से कार्य न लेने का आरोप : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहतवार के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शशि प्रकाश ने छह अगस्त को सीएमओ बलिया को पत्र देकर अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने की मांग की। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि अपने कार्यों के साथ-साथ एनसीडी कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पूर्व से ही कार्यालय जिला प्रशिक्षण अधिकारी के समस्त कार्यों एवं सीएचसी सहतवार का अतिरिक्त प्रभार देखते हैं। इसके कारण एनसीडी जैसे महत्वपूर्ण कार्य की समीक्षा करने में कठिनाई हो रही है। वहीं, नियमित टीकाकरण जैसे प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। जिले में वरिष्ठ चिकित्सा लेवल-3 के डॉक्टर सुमन मिश्रा, डॉक्टर बृजेश राय, डॉक्टर संदीप सिंह हैं। वे अपने पदभार के अनुसार काम नहीं करते। जबकि मैं लेवल-1 का चिकित्साधिकारी हूं। पत्र के माध्यम से एनसीडी कार्यक्रम के लिए लेवल-3 के चिकित्साधिकारी नामित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed