फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The husband of the dispute attacked the wife with a sharp weapon

विवाद के पति ने पत्नी पर किए धारदार हथियार से वार

Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The husband of the dispute attacked the wife with a sharp weapon
सुखपुरा। आपसी विवाद में सोमवार की देर रात पति ने धारदार हथियार से पत्नी को गर्दन पर धड़ाधड़ कई बार वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के सुखपुरा-बेरुआरबारी मार्ग पर अर्जुन रौनियार का मकान है। इनकी शादी थाना क्षेत्र के बसंतपुर में छह वर्ष पूर्व शोला देवी के साथ हुई थी। शोला देवी के तीन बच्चे रोहित (5), शिवम (2), सरस्वती (एक) है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर सोमवार की देर रात विवाद हो जाने पर गुस्साए अर्जुन रौनियार ने पत्नी शोला देवी (30) पर धारदार हथियार से गर्दन और पेट पर कई वार कर दिए। इससे लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ी। बाद में घायल शोला देवी को परिजनों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घर पर किसी के न होने की वजह से थाने पर किसी प्रकार का कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की है। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तब तक घायल को लेकर परिजन जिला अस्पताल चले गए थे। अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed