फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The hotspot village paths were sealed

सडीएम ने छतवां पहुंच गांव के मार्गों को कराया सील

Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
The hotspot village paths were sealed
गड़वार ब्लाक के छतवा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद फिर से बैरिकेडिंग - फोटो : BALLIA
रतसर। गड़वार ब्लाक के छतवा गांव में दिल्ली से आए परिवार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हॉटस्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग किया गया था जिसे गांव के लोगोें ने तोड़ दिया था। यह खबर अमर उजाला ने 20 जून के अंक में पेज संख्या दो पर प्रकाशित होने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को एसडीएम सदर अन्नपूर्णा गर्ग, बीडीओ गड़वार विनोद मणि त्रिपाठी के साथ छतवा पहुंची और गांव जाने वाले रास्तों को बैरिकेडिंग कराकर सील कराया।
विज्ञापन

दिल्ली से आए परिवार के मुखिया 12 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसी रात उस क्षेत्र को सील कराया गया था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने उसे दूसरे ही दिन खोल दिया था। 18 जून को मुखिया का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित पाया गया तो पुन: उस क्षेत्र को सील किया गया लेकिन उसी रात बैरिकेडिंग से बांस बल्ली को फिर से हटा दिया गया था। जिससे संक्रमित क्षेत्र का रास्ता खुल हुआ था। इसकी सूचना गांववालों द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। शनिवार को छतवा पहुंची एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने मौके पर उपस्थित चौकी प्रभारी रामअवध को असामाजिक तत्वों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई करने को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित परिवार के अन्य संबंधियों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए ग्राम प्रधान सहित बीडीओ को भी कहा गया है। अब संक्रमित क्षेत्र में रहने वालों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी समीर राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed