फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Home Guard awarded

होमगार्ड हुए सम्मानित

Sun, 06 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 06 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
The Home Guard awarded
 होमगार्ड मुख्यालय लखनऊ के दिशा निर्देश के क्रम में रविवार को पुलिस लाइन
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में होमगार्ड स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान होमगार्ड के सदस्यों ने रूट मार्च निकालकर नगर भ्रमण किया।

 कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त होमगार्ड को अंगवस्त्रम एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। जिला कमांडेंट गुरुचरण रावत ने ध्वजारोहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने होमगार्ड के रूट मार्च का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 जो परेड ग्राउंड से निकलकर पुलिस लाइन में समाप्त हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि 1962 में चीन के साथ लड़ाई चल रही थी। इसी दौरान देश में सेना के जवानों की कमी को देखते हुए तत्कालीन गृहमंत्री मोरारजी देसाई ने होमगार्ड संगठन की स्थापना की थी।


 जिससे सेना की कमी को दूर किया जाए।  होमगार्ड के जवानों ने चुनाव के दौरान पुलिस का जो सहयोग किया है। वह काफी सराहनीय रहा है।विशिष्ट अतिथि एसपी अनीस अहमद अंसारी ने भी होमगार्ड जवानों के कार्य की सराहना की।

इस मौके पर 2014-15 में सेवानिवृत्त कई अवैतनिक अधिकारी/ होमगार्ड को माला पहनाकर अंगवस्त्रम के साथ सम्मानित किया गया। इस आयोजन में इनके कार्यो की सराहना की गई।  कहा गया कि विभिन्न्ा असामान्य परिस्थितियों में  म ें इनका योगदान महत्वपूर्ण होता है।

  इस अवसर पर जिला कमांडेंट सहायक विश्राम सिंह यादव, सर्वजीत यादव, अशोक कुमार शर्मा, देवेंद्र नाथ यादव, मनोज कुमार राय, अरुणज कुमार शुक्ला, जगदंबा सिंह, नागेंद्र कुमार सैनी, सीताराम, रामेश्वर प्रसाद, विनय कुमार  सहित अन्य सैकड़ों होमगार्ड जवान मौजूद रहे।

  इसमें शहर के महत्वपूर्ण लोग भी उपस्थित रहे और इनका उत्साह वर्धन और सम्मान करते हुए इनके साहस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed