फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The headmaster was reprimanded for not marking the teacher's leave

Ballia News: शिक्षक का अवकाश अंकित न करने पर प्रधानाध्यापक को फटकार

Sat, 09 Aug 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The headmaster was reprimanded for not marking the teacher's leave
इंदरपुर। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए शासन के निर्देश पर गठित आजमगढ़ मंडल की टीम ने नगरा, रसड़ा व चिलकहर के छह विद्यालयों का निरीक्षण किया। नगरा के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय डिहवा में अवकाश पर रहे शिक्षक का अवकाश अंकित नहीं करने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई।
विज्ञापन


दो दिवसीय निरीक्षण के क्रम में राज्य परियोजना कार्यालय के वरिष्ठ विशेषज्ञ जीवेंद्र सिंह ऐरी और बालिका प्रकोष्ठ में कार्यरत विशेषज्ञ समर अब्बास जैदी निरीक्षण में शामिल रहे। अपडेटेड शिक्षक बोर्ड व कार्यालय में व्यवस्थित ढंग से महापुरुषों के चित्र आदि व्यवस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। अपेक्षाकृत उपस्थिति कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को उपस्थिति बढ़ाने के लिए कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय खरुआंव पहुंची। विद्यालय का किचन गार्डेन, प्रश्नमंच व ओपन जिम की सराहना करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऐसे विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए निर्देशित किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 80 बालिकाएं उपस्थित थीं, जबकि वार्डन की ओर से 92 बच्चे दिखाए गए थे। इस पर घोर अप्रसन्नता व्यक्त की। जीवेंद्र सिंह ने बीएसए को वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने कंपोजिट विद्यालय रसड़ा में ऐस्ट्रोलैब का भी निरीक्षण किया। कन्या विद्यालय गढियां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर शहीद भगत सिंह इंटर काॅलेज के निरीक्षण में पाया कि एक जुलाई से विद्यालय खुलने के बाद भी शिक्षण कार्य विधिवत प्रारंभ नहीं किया गया था। निरीक्षण टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि निरीक्षण के समय बीएसए मनीष कुमार सिंह, जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता, बीईओ रसड़ा पवन सिंह व चिलकहर के बीईओ हिमांशु सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed