फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The hanging was purchased from a banned website, police is investigating the records

Ballia News: प्रतिबंधित वेबसाइट से खरीदी थी टांगी, पुलिस खंगाल रही रिकार्ड

Thu, 25 Jul 2024 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
The hanging was purchased from a banned website, police is investigating the records
बलिया। बांसडीह रोहित पांडेय हत्याकांड को एक वेब सीरीज के सीन की तर्ज पर अंजाम दिया गया था। जिस टांगी का प्रयोग आरोपियों द्वारा किया गया था, उसे प्रतिबंधित वेबसाइट डार्क वेब से ऑनलाइन खरीदा गया था। उधर, दो हत्यारोपियों के समर्पण की सूचना पर बुधवार को जिला व सत्र न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील रहा। लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कोई आरोपी कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं कर पाया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हत्यारों ने एक वेब सीरिज की तर्ज पर थाने के सामने रोहित पांडेय की टांगी से हमला कर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। घटना में नामजद सात आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यारोपी राइडर ने साथी शेखर यादव संग कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार बिहार से लेकर आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस दोनों गुटों के संपर्क में रहे युवकों से पूछताछ कर रही है। एक्सपर्ट की टीम उनके मोबाइल को खंगाल रही है। जानकारों की माने तो डार्क वेब यूजर्स को ट्रैकिंग और सर्विलांस से बचाता है। इसको ट्रैक कर पाना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रोहित हत्याकांड में आरोपियों ने टांगी का प्रयोग किया गया था, इसे प्रतिबंधित वेबसाइट से खरीदने की बात सामने आई है। इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। साइबर एक्सपर्ट भी लगे हुए हैं। जिस एप की चर्चा है, उसका प्रयोग अधिकतर हैकर करते हैं।
- प्रभात कुमार, सीओ बांसडीह।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed