फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The girl student who went to take the exam became furious with her lover.

परीक्षा देने गई छात्रा प्रेमी संग हुई फुर्र

Fri, 15 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The girl student who went to take the exam became furious with her lover.
बेल्थरारोड/चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में परीक्षा देने गई छात्रा अपनी प्रेमी के साथ कहीं फुर्र हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, परंतु अभी तक छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

छात्रा गांव के एक इंटर कॉलेज में बीते मंगलवार की द्वितीय पाली में परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। छात्रा की मां ने गांव के एक युवक पर छात्रा को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मां का कहना है कि आरोपी युवक के पिता उसे फोन पर धमकी दे रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed