{"_id":"61cdef6b863730037e5fab60","slug":"the-garbage-was-not-picked-up-even-on-the-second-day-due-to-the-strike-of-cleaning-workers-ballia-news-vns63088119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की हड़ताल से दूसरे दिन भी नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की हड़ताल से दूसरे दिन भी नहीं उठा कूड़ा
विज्ञापन
बलिया। नगर के 11वार्डों के सफाई का जिम्मा संभाल रहे आर्यन ग्रुप के कर्मियों द्वारा दो माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग और नगर पालिका के अकाउंटेंट द्वारा मानदेय भुगतान के लिए 24 लाख का बाउंस चेक देने के विरोध में बुधवार से आरंभ हड़ताल के कारण बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इसके चलते कूड़े का उठान नहीं हुआ, जिससे नगर की गलियों और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहा। हालांकि दिन में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की पहल पर सफाई कर्मियों ने कार्य पर वापस लौटने का आश्वासन जरूर दिया, लेकिन देर शाम तक कूड़ा उठान नहीं होने से शहर में चहुंओर गंदगी का आलम रहा। कहीं आवारा मवेशी कचरे फैला रहे थे तो कहीं वाहनों के आवगमन से कूड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। यह स्थिति नगर में एक दो जगह नहीं बल्कि उन 11 वार्डों में रही, जिनकी सफाई का जिम्मा आर्यन ग्रुप के पास है।
नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक शहर की साफ-सफाई पर प्रतिमाह करीब पचास लाख रुपया खर्च किया जाता है, जिसमें करीब 22 लाख रुपये तो नपा द्वारा आर्यन ग्रुप को महज 11 वार्डों की सफाई के लिए दिया जाता है। जबकि शेष 14 वार्ड की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका लगभग 25 से 29 लाख रुपया व्यय करती है। बावजूद इसके शहर में गंदगी का सम्राज्य है। सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता के दौरान रणजीत कुमार रावत, पिंटू, आकाश, शंकर रावत, प्रमोद, आनंद, मिंटू के अलावा नगर पालिका के लिपिक राजाराम भी रहे।
----
स्थान- टाउन हाल का गेट
नगर के समाजिक व राजनितिक गतिविधियों के केंद्र के तौर पर जाना जाने वाला टाउन हाल का मैदान इन दिनों कूड़ा घर के रुप में जाना जाने लगा है। पिछले दो दिनों से जमा कूड़े को बृहस्पतिवार को भी आर्यन ग्रुप के सफाई कर्मियों ने नहीं उठाया, जिससे मोहल्ला वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
----
स्थान- गुलाब देवी महाविद्यालय
नगर में बालिका शिक्षा के उच्च शिक्षण संस्थानों में शुमार गुलाब देवी परिसर के बाहर सफाई कर्मियों की हड़ताल का सीधा असर दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों से कूड़ा उठान नहीं होने से यहां जमा कूड़े से जहां राहगिरों को परेशानी हो रही है, वहीं महाविद्यालय में पढ़ने आने वाली छात्राओं को कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध से दो चार होना पड़ रहा है।
----
स्थान- जापलिनगंज
यहां दिन में 11.20 बजे तक कूड़ा का उठना नहीं हुआ था। व्यवसायिक व धार्मिक नजरिए से महत्वपूर्ण इलाका होने के बावजूद स्वच्छता को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मी बेपरवाह दिखें। इस इलाके में जहां कूड़ा का ढेर लगा था, वहीं मोहल्ला में स्थित दुर्गा मंदिर के समीप ही कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जहां भक्तों का दिनभर आना जाना लगा रहा है। कूड़े से उठती दुर्गंध राहगिरों ओर श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी है।
---------
स्थान- सतीश चंद्र कॉलेज के समीप
नगर के सतीश चंद्र कालेज व एलडी कालेज के मध्य में लगे कूड़े का उठान बृहस्पतिवार को दिन में 11.30 बजे तक नहीं हुआ था। नपा के सफाई कर्मियों की हड़ताल मोहल्लावासियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी परेशानी
का सबब बना हुआ है।
---------
सफाई कर्मियों की मांगें मान ली गई हैं और शीघ्र ही उसे पूरा कर दिया जाएगा। शुक्रवार से नगर में नियमित तौर पर कूड़ा उठान होगा।
-प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, बलिया।