फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The first day was the same night brother

पहले दिन ही दबोचा गया मुन्ना भाई

Tue, 06 Feb 2018 10:32 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 06 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
The first day was the same night brother
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में सोमवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को के पहले दिन की दूसरी पाली में रामजनम इंटर कॉलेज देवरिया खारी रसड़ा परीक्षा केंद्र पर एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। उसे उड़नदस्ते ने परीक्षार्थी भाई के स्थान पर परीक्षा देते दबोचा।  पकड़े गए युवक के खिलाफ नगरा पुलिस कार्रवाई में जुटी है। उधर, जनपद के  274 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में मिलाकार कुल 2452 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। डीएम समेत कई आला अफसर व उडनदस्ता की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया।  
विज्ञापन

उधर, पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान परीक्षा रही। हाईस्‍कूल की दूसरी पाली में दो और इंटर में आठ परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। पंजीकृत 13586 परीक्षार्थियों में से पहले दिन कुल 11 हजार134 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


रामजनम इंटर कॉलेज देवरिया खारी पर दूसरी पाली में इंटर सामान्य हिंदी की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में अनुक्रमांक 2476535 पर परीक्षार्थी रजनीश राय पंजीकृत था लेकिन परीक्षा उसका भाई बिहार प्रांत के बक्सर जिले के तिलहरी गांव के निवासी अंकित राय दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुरु होने के कुछ देर बाद रसड़ा एसडीएम गंभीर सिंह व एसओ नगरा राम दिनेश तिवारी चक्रमण करते हुए रामजनम इंटर कॉलेज देवरिया खारी पर पहुंचे। एसडीएम ने परीक्षा का जायजा लेने के दौरान कमरे में परीक्षा दे रहे अंकित से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। एसडीएम ने मौके पर मौजूद एसओ को उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

नकल विहीन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग सक्रिय है। हालांकि इसके लिए पहले से ही तैयारी की गई। मंगलवार को परीक्षा शुरु होने के पहले ही जिलाधिकारी व कई आला अफसरों की टीम ने नकल के लिए कुख्यात नगरा और भीमपुरा के कई केंद्रों का चक्रमण कर वहां निरीक्षण किया। सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान के लिए कुल पंजीकृत पांच हजार 195 छात्रों के सापेक्ष चार हजार 665 उपस्थित हुए और 530 अनुपस्थित रहे।


 इसके अलावा इंटर हिंदी (आर्ट) के लिए पंजीक़ृत कुल आठ हजार 391 के सापेक्ष छह हजार 469 छात्र उपस्थित हुए जबकि एक हजार 922 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। आलम यह रहा कि शहर में स्थित टाउन इंटर कॉलेज पर सुबह की पाली में तीन के सापेक्ष केवल एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी तो कुंवर सिंह इंटर कॉलेज पर एक परीक्षार्थी को परीक्षा देना था लेकिन वह भी उपस्थित नहीं हुआ। परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed