{"_id":"5e9722268ebc3e76840fcacc","slug":"the-first-day-of-the-second-phase-of-the-lockdown-took-off-ballia-news-vns520483441","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडाउन के दूसरे चरण के पहले दिन उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडाउन के दूसरे चरण के पहले दिन उड़ी धज्जियां
विज्ञापन
बलिया। कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। उनके द्वारा मेडिकल, कृषि यंत्र को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है। लाकडाउन के दूसरे चरण के पहले दिन नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखी। आलम यह रहा है कि नगर के किसी भी चौराहे पर वाहन से लेकर दो पहिया वाहनों की चेकिंग नहीं किया गया। जिसका नतीजा रहा कि चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन चालक भी दिन सड़क पर रेंगते नजर आए। हालाकि स्वास्थ्य टीम व पुलिस महकमा जनपद के सीमाओं पर सख्ती बरते नजर आए। लेकिन आवागमन पर अंकुश नहीं लगा सकें। उधर गड़वार रोड पर लाक डाउन की धज्जियां उड़ाते हुए ठेला वाले फल बेचते नजर आए। वही दूसरी तरफ निराला नगर में बकायदे सब्जी की दुकान लगाकर बेचते नजर आए।
प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार को लाकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने और 20 अप्रैल तक कड़ाई से सख्ती के आदेश के बाद भी लाकडाउन के दूसरे चरण के पहले दिन नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेसिंग की खुलेआम धज्जियां लोग उड़ाते नजर आए। हालांकि जनपद के सीमाओं पर पुलिस का पहरा रहा। लेकिन अन्य क्षेत्रों में उदासीनता देखी गई। जिसका नतीजा रहा कि पूरे दिन चार पहिया व दो पहिया वाहन दौड़ते नजर आए। इस दौरान एक-दो स्थानों को छोड़ दिया जाय तो लाकडाउन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस महकमा ने सख्ती नहीं दिखाई। इसके अलावा पूरे दिन पैदल चलने वाले महिला व पुरुषों का तांता दवा व बैंक से पैसा निकालने के बहाना बनाकर लगा रहा। लेकिन पुलिस द्वारा इन लोगों को कहीं भी रोका टोका नहीं गया। जिससे लाकडाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आई। गड़वार रोड पर फल विक्रेता उमरगंज, परमंदापुर, पौहाड़ीपुुर गांव के पास फल बेचते नजर आए। उधर, नरही थाना क्षेत्र के बिहार के बक्सर वीर कुंवर सिंह सेतु पर आने वाले यात्रियों का आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था। हालांकि पुलिसकर्मी उन्हें रोकते रहे, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी जांच किया।
सीओ ने दुकानों का किया निरीक्षण, दी चेतावनी
बैरिया। सोशल किस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए बुधवारर को क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह ने कस्बा स्थित मेडिकल, किराना दुकान, फल व सब्जियों के दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था, उन दुकानदारों को फटकार लगाया। कहाकि जिन दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का उलंघन मिलेगा उन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज हिरेंद्र प्रताप सिंह ने 25 बाइकों को आनलाइन चालान कर जुुुर्माना वसूला।