फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The effect of the protest ... Akolahi school reopened

Ballia News: विरोध का असर ... फिर से खुला अकोलही विद्यालय

Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The effect of the protest ... Akolahi school reopened
चिलकहर। प्राथमिक विद्यालय अकोलही के विलय के विरोध में अभिभावकों के धरना-प्रदर्शन के बाद विभाग ने अपना निर्णय बदल लिया। सोमवार से अकोलही विद्यालय में फिर से पठन-पाठन शुरू हो गया। छात्र-छात्राओं की संख्या 58 रही।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अकोलही के बच्चों की संख्या अधिक होने के बावजूद इसे डांडेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विलय कर दिया गया था। अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ शुक्रवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया था। चेताया था कि यदि एक सप्ताह के अंदर आदेश वापस नहीं लिया गया तो ब्लॉक संसाधन केंद्र पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर को संज्ञान में लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह शनिवार को विद्यालय पर पहुंचकर मामले की जांच की। सोमवार से विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो गया। इससे अभिभावकों के साथ ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय अकोलही में बच्चों की संख्या 47 थी। डांडेपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या 32 थे। ग्रामीणों का आरोप था की शिक्षा विभाग और प्रबंध समिति की मिलीभगत से रजिस्टर पर अभिभावकों से हस्ताक्षर करवा कर कम संख्या वाले विद्यालय में विलय कर दिया गया।
हालांकि इस विद्यालय पर प्रधानाध्यापक को लेकर पांच शिक्षक कार्यरत हैं। इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह पर शुक्रवार को धरना दिया था। बीईओ सोमवार को विद्यालय पहुंचे।

प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह के निर्देश पर विद्यालय को खोलकर पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ किया गया है। उधर खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह का कहना है वहां की पूरी स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed