{"_id":"5a3406bb4f1c1b686a8b9da9","slug":"the-easiest-of-youth-to-become-digital","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के डिजिटल होने की राह आसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के डिजिटल होने की राह आसान
ballia
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
कौशल विकास जागरूकता रैली निकाली गई
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र कौशल विकास मिशन के स्थापना दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार एवं जिला समन्वयक मु. नसीमुद्दीन ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।
राजकीय आईटीआई बलिया के परिसर से निकली रैली शहर के कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज चौराहा के रास्ते स्टेडियम होते हुए वापस आईटीआई परिसर में आकर सभा में तब्दील हो गई। सीडीओ ने कहा कि जितना ज्यादा हो सके, इस योजना का प्रचार हो। इससे काफी युवा लाभान्वित हो सकते हैं। वर्तमान समय में रोजगार को बढ़ावा देने व युवाओं के डिजिटल होने की राह में यह योजना काफी कारगर सिद्ध होगी।
इसका जितना प्रचार होगा, उतना ही लाभ लेने को लोग प्रेरित होंगे। सभा में जिला समन्वयक ने उप्र सरकार के कौशल विकास मिशन सम्बन्धी दृष्टिकोण एवं उद्देश्य के सम्बन्ध में जानकारी दी। सभा को सम्बोधित करते हुए कौशल विकास मिशन के प्रबन्धक द्वय मृत्युन्जय प्रसाद एवं इंतियाज आलम ने जनपद में संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों एवं पाठ्यक्रमों के विषय में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई के समस्त स्टाफ, निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं के प्रतिनिधि एवं आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केन्द्रों के प्रशिक्षित /प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थी शामिल थे।