फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The District Magistrate inspected the Vijaipur regulator

Ballia News: विजयीपुर रेगुलेटर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Thu, 18 May 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the Vijaipur regulator
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को विजईपुर स्थित निर्माणाधीन रेगुलेटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई बाढ़ खंड प्रथम सीपी पटेल से रेगुलेटर के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक रेगुलेटर के निर्माण का काम चल रहा है तब तक नाले की साफ सफाई की जाती रहे, जिससे कि बारिश के मौसम में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के एसी हाइडल को निर्देश दिया कि नाले के ऊपर बिजली का पोल झुक जाने से नाले में कभी भी करंट आ सकता है। उन्होंने उसे ठीक करा लेने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि रेगुलेटर के बन जाने के बाद यहां के लोगों को बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। यह बलिया का मेगा प्रोजेक्ट है। इस अवसर पर जिला अधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed