फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The dispute be resolved by way of administration

रास्ते का विवाद प्रशासन ने सुलझाया

Wed, 15 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 15 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The dispute be resolved by way of administration
फेफना क्षेत्र के वायना गांव में काफी दिनों से चला आ रहा रास्ते का विवाद प्रशासन ने सुलझा दिया। बुधवार को बुल्डोजर चलाकर विवादित रास्ते से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान वायना गांव छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि एक पक्ष ने प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फेफना थानाक्षेत्र के वायना गांव निवासी शिवजी सिंह, मदन सिंह और मुन्ना सिंह का गांव के दलित वर्ग से काफी दिनों से रास्ते का विवाद चल रहा था।  दलितों ने एक पखवाड़े तक कलेक्ट्रेट में रास्ते की मांग को लेकर धरना भी दिया था। रविवार को दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को प्रशासन की उपस्थिति में रास्ते के विवाद को हल किया गया। इस दौरान प्रशासन ने बुल्डोजर से रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान एसडीएम बच्चा लाल मौर्य, सीओ सदर पीयूष कुमार सिंह, फेफना एसओ श्यामजी यादव, नरहीं थानाध्यक्ष संत लाल यादव, महिला थाने की एसओ संध्या सिंह और पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता साफ कराने के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई को गांव के अजय सिंह, मदन सिंह, गौतम सिंह और प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने पक्षपातपूर्ण बताया। कहा कि पहले से एसडीएम से मौखिक समझौता हुआ था।


उसके मुताबिक दोनों पक्षों को पांच-पांच फीट जमीन देकर 10 फीट का रास्ता छोड़ना था। लेकिन प्रशासन ने वादाखिलाफी करते हुए एक पक्ष की जमीन जबरन छोड़वा दी। इसके विरुद्ध हम लोग कोर्ट की शरण में जाएंगे। इस बाबत एसडीएम बच्चा लाल मौर्य ने बताया कि रास्ते के विवाद को हल कर दिया गया है। यदि कोई पक्षपात का आरोप लगा रहा है तो गलत है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed