{"_id":"57c859ba4f1c1b660b2cb028","slug":"the-discussion-on-a-general-strike-will-remove-the-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम हड़ताल पर हुई चर्चा, निकालेगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम हड़ताल पर हुई चर्चा, निकालेगी रैली
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल रैली और धरना को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते श्रमिक समन्वय समिति के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक कल्याण परिषद की बैठक प्रधान डाकघर के प्रांगण में गुरुवार को हुई। जिसमें श्रमिक संगठनों, औद्योगिक फाउंडेशन, केंद्रीय व राज्य कर्मचारी संगठनों के दो सितंबर को राष्ट्र व्यापी एक दिवसीय आम हड़ताल पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि बलिया रेलवे स्टेशन से 11 बजे एक विशाल रैली निकाली जाएगी। जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार के सभी स्कीम वर्कर, आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा बहू, किसान मित्र, पीआरडी, प्रेरक, शिक्षामित्र, रोजगार सेवक, होमगार्ड, ग्रामीण चौकीदार आदि के मानदेय न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह देने एवं राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांगें जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में सुशील कुमार त्रिपाठी, सरिता श्रीवास्तव, विमला ठाकुर, शर्मिला सिंह, विजय उपाध्याय आदि सम्मिलित रहे।
रैली बनाएंगे कामयाबः जनपद के समस्त प्रेरक अपनी समस्याओं को लेकर दो सितंबर को होने वाली रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान प्रेरकों के 30 माह का मानदेय बढ़ाने व अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने दी।
विज्ञापन
रैली बनाएंगे कामयाबः जनपद के समस्त प्रेरक अपनी समस्याओं को लेकर दो सितंबर को होने वाली रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान प्रेरकों के 30 माह का मानदेय बढ़ाने व अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने दी।
विज्ञापन