फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The dilapidated BRC building can collapse anytime

कभी भी धराशायी हो सकता है जर्जर बीआरसी भवन

Sat, 13 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated BRC building can collapse anytime
बैरिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र और खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय कभी भी धराशाई हो सकता है। इससे जानमाल का नुकसान भी हो सकता है। सूचना के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

ब्लाक संसाधन केंद्र और खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय बैरिया जूनियर हाईस्कूल परिसर में है। उक्त कार्यालय की छत जर्जर होकर नीचे की तरफ लटक गई है। इसे लोहे का पाइप लगाकर रोका गया है। लोहे का पाइप भी टेढ़ा हो चुका है। इस कार्यालय में बैठने वाले खंड शिक्षा अधिकारी और कर्मचारी हमेशा डरे सहमे रहते हैं कि कहीं छत धराशाई न हो जाए। खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गाप्रसाद सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को काफी दिन पहले रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द इस बाबत कार्रवाई की उम्मीद है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह का कहना है कि प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच कराकर तत्काल सुरक्षात्मक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed