{"_id":"6952c6b9b54fab704e078ace","slug":"the-difference-between-the-maximum-and-minimum-temperatures-was-two-degrees-ballia-news-c-190-1-bal1002-154884-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का रहा अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का रहा अंतर
गलन भरी ठंड के बीच रस्सी के सहारे गंगा नदी के छाड़न पार कर मजदूरी करने जाती महिला मजदूर।संवाद
Link Copied
बलिया। ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और न सूर्यदेव के दर्शन हो पा रहे हैं। सोमवार को कोहरे से निजात रही, लेकिन शीत लहर ने कारण लोगों के हाड़ कांप जा रहे थे। शाम होते ही ठंड बढ़ गई और हाथ-पांव कमरों के भीतर भी सुन्न हुए जा रहे थे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का अंतर रहा। सोनवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 14.5 और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग एक पखवारे से मौसम का मिजाज इसी तरह से चल रहा है। एक दिन पूर्व बारिश की तरह ओंस की बूंदें टपक रही थी। सुबह वातावरण में धुंध बना रहा। दिन चढ़ने के साथ ही सर्द हवाएं चलने लगी, जिससे लोग को अधिक ठंड का एहसास हुआ। धूप नहीं निकलने से भी कड़ाके की ठंड के साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी बना है। अलाव ही एक सहारा बना हुआ है। लोगों को न घर के अंदर चैन मिल रहा है और न ही बाहर। बाइक चलाने पर हाथ-पांव सुन्न हो जा रहे है। बर्फीली हवा हाड़कंपा रही थी। शाम को ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। बाजारों में शाम को जल्द ही सन्नाटा सा पसर गया। हालांकि सूप, फास्ट फूड की दुकानों पर रात तक रौनक रही। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी एकाध दिन इसी तरह से रहेगा। ठंड में इजाफा होगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि नियमित रूप से शहर में निर्धारित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। रैन बसेरे में रात में लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।