{"_id":"5d52f4528ebc3e6d0e207b94","slug":"the-devotees-came-to-hear-the-bhajan-ballia-news-vns4782317177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की आखिरी सोमवारी पर भजन संध्या का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की आखिरी सोमवारी पर भजन संध्या का हुआ आयोजन
विज्ञापन
परिखरा में सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर भजन संध्या में उपस्थ्ति लोग।
- फोटो : BALLIA
बलिया। सावन की आखिरी सोमवारी पर परिखरा स्थित बाबा परमहंस जी शिव मंदिर के प्रांगण में सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। भजन संध्या में भोजपुरी जगत के सुप्रसिद्ध कलाकारों और गायको द्वारा गाये भक्ति गीतो पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकारो को अंग वस्त्रम भेंट कर ग्राम प्रधान संजीत सिंह बुलबुल द्वारा सम्मानित कर किया गया। सर्व प्रथम गायकार सोनू लाल सधूआ ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसके बाद गोपाल राय ने अपनी प्रस्तुति फ़िर से हमरा देशवा के सोने की चिड़िया बना द भोलेबाबा...के गीत से किया।
इसी क्रम में भोजपुरी जगत के राकस्टार कहे जाने वाले मोहन राठौर ने साड़ी के गेरूवा रंग में जल्दी रंगा ल, जल्दी जल सुल्तान्गन्ज से उठा ल,कि ए रानी झीमझीम बहे ला पवनवा कि रीमझीम सावन बरसे ला हो ...के बाद जोगीया - जोगीया भोले बाबा का मैं जोगीया... गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद श्रोता भक्तिमय होकर बाबा का जयकारा लगाने लगे! श्रोताओं की उत्सुकता देख भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार व गायक अजीत आनंद ने मंच की जिम्मेदारी खुद सम्भाल ली! मेरे भोले बाबा दर्दे दिल की दवा दिजिए... के बाद नीमीया के डाली मईया... गीत गाया। श्रोताओं के आग्रह पर अजीत आनंद ने कई सारे भजन गाए। इसी क्रम में काव्या कृष्ण मूर्ति ने देवी गीत प्रस्तुत किया। ज्योति माही द्वारा मेरा भोला है भण्डारी करे नन्दी की सवारी शम्भूनाथ रे... के गाना पर श्रोताओं ने खूब जयकारे लगा कर कलाकारो और गायको अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम में राजेश राठौर, महिपाल प्रभाकर, दिनेश लाल, हरि ओम, विकास, बब्बन, अनिल मिश्र, टीन्कू, मोहन, राजेश सिंह और हरिकेश तिवारी ने भी प्रस्तुति की। देररात तक चले कार्यक्रम का समापन अजीत आनंद व मोहन राठौर ने देशभक्ति गीत गाकर किया। साथ ही साथ वहां मौजूद श्रोताओं को आने वाले त्योहार की बधाई देते हुए भाईचारा बनाये रखने का भी आग्रह किया। मंच का संचालन राजकुमार यादव ने किया! इस भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन कलाकार व डांसर उधारी बाबू द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया था।