फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The court summoned the SO

Ballia News: कोर्ट ने एसओ को किया तलब

Tue, 04 Nov 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The court summoned the SO
बलिया। पकड़ी थाने के विवेचक की ओर से नाबालिग किशोरी की मेडिकल जांच न कराने व न्यायालय के आदेश का अनुपालन न करने पर एसएचओ पकड़ी को अदादलत ने तलब किया है। पत्रावली पेशी के दौरान न्यायालय न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय स्निग्धा प्रधान ने चार नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए आदेश दिया कि न्यायालय की कार्यवाही में रुचि नहीं लेने पर क्यों न एसएचओ के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया जाए। पकड़ी थाना अंतर्गत एक गांव में आरोपी ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया था। उसके साथ गंदी हरकतें भी की थी। वादिनी ने तीन महीने पहले एसपी से शिकायत की थी। विवेचक ने नाबालिग को तो खोज लिया लेकिन आरोप है कि आरोपी को छोड़ दिया। मामले में लीपापोती कर दी। इसकी शिकायत वादिनी ने न्यायालय में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed