फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The convoy of the minister in charge got stuck in a traffic jam on the overbridge.

Ballia News: ओवरब्रिज पर जाम में फंसा प्रभारी मंत्री का काफिला

Tue, 23 Sep 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The convoy of the minister in charge got stuck in a traffic jam on the overbridge.
नगर के ओवरब्रीज पर लगे जाम में फंसा प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का काफिला।संवाद
बलिया। नवरात्र के पहले दिन सुबह से सड़कों पर वाहनों की भीड़ रही। दस बजे के बाद बाजार स्कूल व कार्यालय खुले तो जाम के हालत बन गए। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का काफिला ओवर ब्रिज पर जाम में 10 मिनट फंस गया।
विज्ञापन

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस सोमवार की सुबह अलर्ट रही। जगदीशपुर तिराहा-जिला अस्पताल मार्ग पर मंदिर के सामने सड़क पर गड्ढा खोद कर छोड़ देने के कारण रास्ता उबड़ खाबड़ हो गया है। ई-रिक्शा व बाइक सवार खराब रास्ते से जाने से बचते हैं। सुबह 11 बजे के बाद भीड़ बढ़ने से चौराहे पर जाम लग जाता है। ओवर ब्रिज पर लंबा जाम के कारण एंबुलेंस व प्रभारी मंत्री दयालु मिश्र का काफिला फंस गया। तेज धूप में जाम में फंसे बाइक व पैदल राहगीर परेशान हो उड़े। यातायात जवानों की सतर्कता से 15 मिनट में जाम छूट गया। वहीं, शहर के रोडवेज तिराहा, चित्तूपांडेय क्रासिंग, विशुनीपुर चौरहा व रेलवे स्टेशन पर जाम रहा।
विज्ञापन

सड़कों तक ठेला आदि लगाने के कारण सड़कें इस कदर सिकुड़ जाती है कि वाहनों के आमने-सामने होते ही जाम लग जाता है। नगर के अधिकांश चौराहा व मार्गों पर यही स्थिति है। नगर के प्रमुख चौराहा ओक्डेजगंज, आर्यसमाज रोड, चौक, जगदीशपुर, रेलवे क्राॅसिंग, अस्पताल रोड आदि पर जाम नासूर बन गया है। इस बाबत ट्रैफिक प्रभारी समद खां ने कहा कि जाम से निपटने की तैयारी थी, जिसके कारण लंबा जाम से लोगों को नहीं जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed