फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The construction of the retaining wall by breaking the damaged ring wall of the regulator

Ballia News: रेगुलेटर का क्षतिग्रस्त रिंगवाल को तोड़ रिटेनिंग वाल का हो रहा निर्माण

Tue, 25 Jul 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The construction of the retaining wall by breaking the damaged ring wall of the regulator
बलिया। विजयीपुर कटहल नाला रेगुलेटर की रिंगवाल धंसने के कारण तोड़ दी गई है। उसके स्थान पर अब रिटेनिंग वाल का निर्माण हो रहा है। उद्घाटन के पूर्व व बाढ़ के पानी का दबाव शुरू होने से पहले रेगुलेटर की रिंगवाल धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर कार्यदायी संस्थान पर तमाम सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

कटहल नाले पर पुराने रेगुलेटर को तोड़ उसके स्थान पर 900 क्यूसेक पानी निकासी वाला रेगुलेटर का निर्माण हुआ है। इससे शहर को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। यह फाटक सिस्टम पर है। सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व परिहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रिंगवाल धंसने के एक सप्ताह पूर्व निरीक्षण किया था। वहीं, डीएम रविन्द्र कुमार ने दो दिन पूर्व निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्वक कार्य समय अवधि में पूरा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

बरसात में नगर पालिका परिषद के नाले के तेज बहाव के कारण मिट्टी धंसने से रिंगवाल धंस गई। इसकी खबर लगते ही अधिशांसी अभियंता सीबी पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर क्षतिग्रस्त रिंगवाल को तोड़ रिटेनिंग वाल का निर्माण का निर्देश दिया। अब मिट्टी के बहाव के बाद भी घंसने की संभावना नहीं रहेगी। कटहल नाले पर बने रेगुलेटर का निर्माण सुरहाताल में बाढ़ का पानी जाने से रोकने के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जेई विवेक सिंह ने कहा कि रिंगवाल को तोड़कर उसके स्थान पर रिटेनिंग वाल का निर्माण तेज गति से चल रहा है। रेगुलेेटर का कार्य 85 प्रतिशत से ऊपर हो चुका है। छोटे-छोटे काम बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed