फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The commissioner took action against two BDOs after the progress of construction of community toilets was slow.

सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी होने पर कमिश्नर ने दो बीडीओ के खिलाफ की कारवाई

Thu, 28 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
The commissioner took action against two BDOs after the progress of construction of community toilets was slow.
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते कमिश्नर विजय विश्वास पंत। - फोटो : BALLIA
बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सामुदायिक शौचालय के निर्माण व स्थल चिहनांकन में अधिकांश ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट फिसड्डी देख बिफर गए और दो बीडीओ के खिलाफ कारवाई करते हुए शेष को जमकर फटकार लगाई। साथ ही डीएम को शीघ्र सुधार नहीं होने पर संबंधितों को आरोप पत्र देने का निर्देश दिया। बैठक में कमिश्नर ने समय से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा करने के तरीके समझाए। पंचायत भवन की समीक्षा में सोहांव में खराब स्थिति मिलने पर नाराजगी जताई। सामुदायिक शौचालय के निर्माण की समीक्षा के दौरान कहा कि जहां जमीन की उपलब्धता नहीं हो सकी है, एसडीएम वहां जल्द ही भूमि उपलब्ध कराएं। 15 फरवरी तक हर हाल में प्रत्येक पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू हो जाना चाहिए। ग्रामवार संपत्ति रजिस्टर के अपडेट होने, वरासत, तालाब व सार्वजनिक वितरण प्रणाली की भी गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

-----------------
बीडीओ रसड़ा को प्रतिकूल प्रविष्टि, बांसडीह का वेतन रोका
बलिया। पिछली बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन समय से नहीं करने पर बीडीओ रसड़ा संतोष यादव को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश दिए। बांसडीह बीडीओ ने सामुदायिक शौचालय के लिए आठ जगह जमीन उपलब्धता की बात कही, जबकि एसडीएम ने बताया कि सिर्फ एक जगह भूमि उपलब्ध नहीं है। जानकारी से अपडेट नहीं रहने पर कमिश्नर ने बीडीओ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश दिए। बेरुआरबारी में स्थल चयन के बाबत एडीओ पंचायत द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर नाराजगी जताई। एसडीएम को जांच कर सही रिपोर्ट बताने की जिम्मेदारी दी। इसी प्रकार दुबहड़ में भी एडीओ पंचायत ने बताया कि 18 का निर्माण हो चुका है, जबकि रिपोर्ट के अनुसार 24 बन चुके हैं। इसकी भी जांच कर सही रिपोर्ट बताने को कहा।
विज्ञापन

-----------------
मानक के विपरीत मिला काम
बलिया। रसड़ा के कमतैला में कमिश्नर के पिछले भ्रमण के दौरान हुए निरीक्षण में चैंबर व सोख्ता नहीं बना हुआ मिला था। बेसिन भी नहीं बना था। इस तरह मानक का ख्याल नहीं रखने पर उन्होंने बैठक में पूछा कि जब डिजाइन बन रहा था, तब तकनीकी टीम व भुगतान के समय अधिकारियों ने इसे क्यों नहीं देखा। सभी संबंधित की जवाबदेही तय की जाए। बैठक में सीडीओ विपिन जैन, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, एडीओ पंचायत व अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed