फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The collision killed the bike rider

टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 22 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Tue, 22 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद नगर आरओबी के पास शनिवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

मृतक दिनेश तिवारी (25) मूलरूप से बलिया के सुदामा पुरी के का रहने वाला था। वह इन दिनों विवेकानंद नगर कालोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह लोहा मंडी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चालक था। पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 11 बजे दिनेश अपने दोस्त संतोष गुप्ता निवासी विवेकानंद नगर कालोनी के साथ लोहा मंडी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। संतोष गुप्ता नोएडा सेक्टर-55 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। संतोष के भाई मोहित गुप्ता के मुताबिक जब दोनों आरओबी के नीचे पहुंचे तभी बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रविवार सुबह संतोष के भाई ने कविनगर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इस संबंध में एसओ कविनगर अवधेश यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed