फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The citizens demonstrated in the square against the self tax

Ballia News: स्वकर के विरोध में नगरवासियों ने चौक में प्रदर्शन

Sun, 06 Apr 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The citizens demonstrated in the square against the self tax
बलिया। नगरपालिका परिषद द्वारा स्वकर प्रणाली के विरोध में नगरवासियों ने सभासद यशवंत सिंह के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक में प्रदर्शन किया। नगरवासियों का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा स्वकर प्रणाली का फार्म नगर में वितरित किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर स्वकर प्रणाली लागू करने का नियम प्रदेश सरकार या नगरपालिका की ओर से किया जा रहा है तो यह गलत है। लोगों का कहना है कि हम लोगों का जनपद उस लायक नहीं है। नगर में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की संख्या लगभग 80 प्रतिशत है।नगर में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दिया गया है। यहां के बजबजाती नाली, जर्जर नाली, टूटी सड़के तथा शुद्ध पेयजल और न ही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होती है। नगरपालिका पहले मूलभूत सुविधाओं को नगरवासियों को उपलब्ध कराए। इसके बाद 20 या 30 प्रतिशत टैक्स बढ़ाए न की स्वकर लागू करें। लोगों का कहना है कि सरकार पहले सुविधा देती है उसके बाद टैक्स लेती है। जबकि नपा अध्यक्ष का कहना है कि पहले लोग टैक्स जमा करें, इसके बाद लाेगों को सुविधा दी जाएगी। लोगों का कहना है कि पहले विकास करें, फिर टैक्स जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed