फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The child died as soon as the needle hit, the villagers created a ruckus in front of the clinic

सुई लगते ही बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने क्लीनिक के सामने किया हंगामा

Wed, 02 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The child died as soon as the needle hit, the villagers created a ruckus in front of the clinic
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर में बुधवार की शाम पांच वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत की खबर मिलते ही परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने दवाखाना के सामने डाक्टर पर कार्यवाही करने को लेकर हंगामा कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, वैसे ही महिलाओं ने हंगामा कर दिया। वहीं कार्यवाही न होने तक शव न ले जाने की बात करने लगी। पुलिस के काफी समझाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए परिजन राजी हुए, इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अपायल के भाभो गांव निवासी उमेश चौहान अपने पुत्र गौरव पांच वर्ष के पैरों में हुए घाव के इलाज के लिए शिवपुर में बुधवार की शाम करीब तीन बजे एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए। मृतक के पिता के अनुसार चिकित्सक ने बच्चे को देखने के साथ ही उसको कोई इंजेक्शन लगाया। सुई लगते ही लड़का बेहोश होकर गिर पड़ा तथा उसके मुख से झाग आने लगा। बताया कि उसके बाद डॉक्टर अपने बाइक से मुझे व मेरे लड़के को बैठाकर बलिया के लिए तत्काल निकल गये। जहां रास्ते में हनुमानगंज में भी किसी को दिखाया, जहां उन्होंने भी बलिया ले जाने की बात कही। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने मेरे बेटे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डाक्टर मुझे एक टेम्पो पर बैठाकर गांव के लिए यह कहकर भेज दिया कि मैं पीछे से आ रहा हूं। लेकिन वे नहीं आये। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों के हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, सुखपुरा एसएचओ बीरेंद्र यादव ने समझा बुझाकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed