फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The boom of the crossing was damaged by the collision of the pickup

Ballia News: पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ क्रासिंग का बूम

Tue, 13 Jun 2023 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
The boom of the crossing was damaged by the collision of the pickup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। चित्तूपांडेय रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को पिकअप की टक्कर से बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने तत्परता दिखलाते हुए स्लाइडर लगाकर ट्रेन को पार करवाया। बूम टूटने से दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने वाहनों को धीरे-धीरे पार करवाया।

स्वतंत्रता सेनानी डाउन अपने निर्धारित समय से सात घंटा लेट से बलिया पहुंची। ट्रेन के आने की सूचना पर गेटमैन ने फाटक को बंद करने लगा। उसी दौरान जल्दी निकलने के प्रयास से पिकअप की टक्कर से बूम क्षतिग्रस्त हो गया। वाहनों के जाम के कारण पिकअप पकड़ा गया। गेटमैन ने स्लाइडर बूम लगाकर फाटक बंद किया, उसके बाद ट्रेन गुजरी। बूम क्षतिग्रस्त होने के कारण घंटों जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज होकर भेजा। सूचना पर पहुंची टेक्निशियन टीम ने बूम का मरम्मत कर ठीक किया। जिसके पश्चात सुचारू रूप से संचालन शुरू हुआ। आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। सूरक्षा को लेकर जवान तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed