फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body of a young man who came out of a shop opening house was found in Ghazipur

दुकान खोलने घर से निकले युवक का शव गाजीपुर में मिला

Thu, 13 Feb 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who came out of a shop opening house was found in Ghazipur
मनियर चकफूल में खुर्शीद उर्फ भुटेली के मौत के बाद रोते बिलखत परिजन। - फोटो : BALLIA
मनियर। थाना क्षेत्र के चकफूल निवासी ऐनुद्दीन का पुत्र खुर्शीद (23) उर्फ भुटेली मंगलवार को घर से दुकान खोलने की बात कह कर निकला, जिसका शव बुधवार की देर रात घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को मृतक के पिता ने मनियर थाने पर तहरीर देकर कहा कि पुत्र ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या की गई है। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले का पर्दाफाश कर दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

खुर्शीद के पिता ऐनुद्दीन ने थानाध्यक्ष मनियर दिए तहरीर में बताया है कि मंगलवार को मेरा पुत्र खुर्शीद दुकान जाने की बात कह कर निकल रहा था कि उसके मोबाइल पर कोई फोन आया, जिसके बाद वह घर से कहकर गया कि कोई दुकान पर आया है, मैं दुकान पर जा रहा हूं। दोपहर में भोजन करने नहीं आने पर दुकान पर पर पता करने पर दुकान बंद मिली। शाम तक छानबीन करने करने पर पता नहीं चला और फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई। करीब 11.30 बजे रात में मंगलवार को थानाध्यक्ष मनियर के द्वारा उसके शव की बरामदगी गाजीपुर जनपद के गाजीपुर घाट पर होने की सूचना मिली। ऐनुद्दीन ने थानाध्यक्ष मनियर से रिपोर्ट दर्ज कर इस घटना का पर्दाफाश करते हुए इसमें शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे सुबह उसके मोबाइल से घर पर फोन आया लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई। उसके बाद परिजन द्वारा उसके मोबाइल पर फोन किए जाने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। खुर्शीद अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed