{"_id":"67d5d68a54c01b3f230eb35f","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-who-had-gone-to-a-liquor-shop-was-found-in-a-field-ballia-news-c-190-1-bal1001-135541-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शराब की दुकान पर गए अधेड़ का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शराब की दुकान पर गए अधेड़ का खेत में मिला शव
विज्ञापन
नरही। देसी शराब की दुकान में गए अधेड़ का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
नरही थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी हरिनारायण उर्फ कांटी यादव (52) को गांव के दो लोग सुबह साथ लेकर गांव स्थित देसी शराब की दुकान की तरफ गए थे। शनिवार की दोपहर 12 बजे घायल अवस्था में हरिनारायण यादव को किसी ने खेत में देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। उन्हें लेकर परिजन बक्सर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर नरही थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी भी पहुंच गए।
पत्नी मीना देवी, पुत्र दीपू, रोशन व पुत्र अंजली का रोते रोते बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।