फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body of a high school student was found hanging in the room

Ballia News: हाईस्कूल के छात्र का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 29 Mar 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The body of a high school student was found hanging in the room
रसड़ा। कुरेम गांव में बृहस्पतिवार की रात हाईस्कूल के छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुरेम निवासी शुभम गुप्ता (15) पुत्र शिवनारायण गुप्ता घर के कमरे में शाम के समय पढ़ाई कर रहा था। कुछ घंटे बाद स्वजन कमरे में खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे तो फंदे पर लटकता शव देख चिल्लाने लगे। यह देख सभी लोग कमरे में पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शुभम मानसिक रूप से बीमार था, इलाज चल रहा था। शुभम इकलौता पुत्र था। दो बहनों ने सबसे छोटा था। इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विपिन सिंह ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

युवक ने फंदे से झूलकर दी जान : गड़वार। कस्बा निवासी एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। कस्बा निवासी विक्रम सिंह (27) दो भाइयों में छोटा था। हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता था। 20 दिन पहले गांव आया था। दोपहर के समय कमरे का दरवाजा बंदकर रोशनदान की छड़ में रजाई की खोल का फंदा बनाकर झूल गया। खाने के लिए उसकी भाभी ने आवाज लगाई़, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को सूचना दी। लोग पहुंचे, दरवाजे को तोड़ा वह फंदे से लटकता मिला। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed