फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body is not flowing in the Ganges, the police is patrolling

गंगा में शव प्रवाहित ना हो, पुलिस कर रही पेट्रोलिंग

Sun, 16 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
The body is not flowing in the Ganges, the police is patrolling
बलिया। गंगा में शव का प्रवाह रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर के नेतृत्व में रविवार को प्रभारी निरीक्षक नरही, पीएसी फ्लड यूनिट के साथ गंगा नदीं में पेट्रोलिंग किया गया। गंगा नदी, घाट व नदी के किनारे के गांव के लोगों से अपील किया गया कि शव को गंगा में प्रवाहित न करें। यदि कोई व्यक्ति गंगा नदी में शव प्रवाहित करते हैं तो उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि जनपद के पांच थाना अंतर्गत गंगा नदी में कोई शव प्रवाहित ना करें। इसके लिए कुल नौ टीमें लगाई गई हैं, जो यूपी बिहार के तटीय इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसके अलावा गंगा के आसपास बसे गांवों में पुलिस भ्रमण कर वहां के संभ्रांत लोगों, चौकीदार, प्रधान से वार्ता कर गंगा नदी में शव प्रवाह न करने की अपील कर रही है। बताया कि अगर किसी व्यक्ति के सामने शव की अंत्येष्टि करने के लिए आर्थिक संकट की समस्या आ रही है तो वे पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें, उनका सहयोग कर अंत्येष्टि कराई जाएगी। लेकिन किसी भी सूरत में गंगा नदी में शवों को प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा। बावजूद अगर कोई शव को प्रवाहित करता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed