{"_id":"6aa5a2b728ea7fc38b0f0c9a","slug":"the-birth-anniversary-and-worship-festival-of-baba-ganinathji-maharaj-ballia-news-c-190-1-ana1001-172749-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बाबा गणिनाथजी महाराज का जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बाबा गणिनाथजी महाराज का जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया
विज्ञापन
संत श्री गणिनाथ बाबा सेवा समिति की ओर से रानीगंज बाजार आयोजित संत गणिनाथ पूजनोत्सव में सम्मानि
बलिया। बाबा गणिनाथ जी महाराज के जयघोष से शनिवार को बेल्थराबाजार गांव भक्तिमय हो उठा। गांव स्थित निर्माणाधीन गणिनाथ धर्मशाला एवं ठाकुर जी मंदिर परिसर में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बाबा की भव्य झांकी निकाली गई। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में शीश नवाया। जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ समाज की एकजुटता और भाईचारे की झलक भी देखने को मिली।
जन्मोत्सव के अवसर पर मद्धेशिया वैश्य समाज की धर्मशाला निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। संदीप गुप्ता पिंटू ने धर्मशाला के लिए अपनी साढ़े पांच डिसमिल भूमि देने के साथ पांच लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उनकी ओर से उनके साले संजय गुप्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। भूमि और आर्थिक सहयोग मिलने से धर्मशाला निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है। भाजपा नेता एवं बेल्थरारोड नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने निर्माण कार्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने भी सहयोग की घोषणा की। इस दौरान धर्मशाला निर्माण की आगामी रूपरेखा पर चर्चा हुई। समाज के लोगों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी पहल बताया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान प्रदीप गुप्ता, पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता, मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति अध्यक्ष चंदन मद्धेशिया, अधिवक्ता रामनारायण गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, बृजनंदन गुप्ता, आनंद आर्य, आलोक गुप्ता, पंकज पांडे, सचिन कुमार, अरुण तिवारी, अवधेश मद्धेशिया, रिंकू गुप्ता, सुनील गुप्ता, रमाशंकर, शिवमुनी गुप्ता, राजेश, अनिल गुप्ता, अशोक मद्धेशिया, कन्हैया, सहदेव और हरिशंकर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।