{"_id":"05e306b5407b76262ee59a33e127b0a5","slug":"the-bike-procession-munsif-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंसिफ कोर्ट के लिए बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंसिफ कोर्ट के लिए बाइक जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रसड़ा कस्बा में बाइक जुलूस निकाल कर नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर तहसील में ही मुंसिफ कोर्ट स्थापित करने की आवाज बुलंद की। इस मांग को लेकर आंदोलन रत अधिवक्ताओं का समर्थन किया।
अधिवक्ताओं के धरने को समर्थन देने व्यापारी तहसील प्रांगण पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी को सौंपा। इस मौके पर बनारसी प्रसाद वर्मा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, विशाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
उधर मुंसिफ कोर्ट के लिए तहसील के अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 23वें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए ग्रामीण मुंसिफ न्यायालय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांग मानी नहीं जाएगी। हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन
कहा कि सरकार ने रसड़ा तहसील के साथ सौतेला व्यवहार किया है। इस मौके पर इनल सिंह, कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मणींद्र तिवारी और संचालन रामेंद्र सिंह ने किया।