{"_id":"570937b44f1c1b6326c81133","slug":"the-ax-murder-of-teenager-bodies-thrown-into-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से किशोर की हत्या, शव नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से किशोर की हत्या, शव नाले में फेंका
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पुलिया के पास स्थित नाले के समीप शनिवार की देर शाम एक किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव को नाले में फेंककर हत्यारे भाग गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों के शोर मचाने पर लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। किशोर की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस के मुताबिक किशोर की शिनाख्त बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ढोरौली निवासी दीपक उर्फ मदन (15) के रूप में की गई। थाना क्षेत्र के ढोरौली निवासी नारद का 15 वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ मदन छाता बाजार से सब्जी खरीदकर वापस अपने साइकल से घर जा रहा था। इसी दौरान मिश्रौलिया पुलिया स्थित नाले के समीप उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया। उसी मार्ग से जा रहे राहगीरों ने खून से लथपथ किशोर के शव को देखकर शोर मचाने लगे। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। कुछ लोेगों ने पुलिस को मोबइल से सूचना दे दी।
सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष नंदलाल ने शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद उसकी शिनाख्त की। मृतक के परिजनों की माने तो वह सब्जी लेने के लिए गया था। अभी भी परिवार के लोग हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं कर पा रहे है। देरशाम तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।