फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The approach road of the culvert under construction submerged, traffic disrupted

निर्माणाधीन पुलिया का संपर्क मार्ग डूबा, आवागमन बाधित

Thu, 17 Jun 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
The approach road of the culvert under construction submerged, traffic disrupted
बेहतर सुविधा की उम्मीद लगाए बैठे हजारों लोगों की दिनचर्या लोक निर्माण विभाग व उसके ठेकेदारों की लापरवाही के कारण संकट में फंस गई है। रेवती-पचरुखिया मार्ग पर बन रही पुलिया व संपर्क मार्ग भारी बरसात के कारण डूब गया है। आधे दर्जन से अधिक गांव की हजारों की आबादी घरों में ही कैद हो गई है। किसी के घर में कोई बीमार हुआ तो उसे काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा पचरुखिया- रेवती संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था। इस संपर्क मार्ग पर दो पुलिया भी बन रही थी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार धन अभाव के कारण पुलिया का निर्माण अधर में लटक गया। इसी बीच भारी बरसात के कारण पूरा संपर्क मार्ग बरसात की पानी में डूब गया। सबसे ज्यादा प्रभावित केवा, कंचनपुर, पियरौटा, छेड़ी, चौबे छपरा, रामपुर गांव हैं, जहां के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर निर्माणाधीन पुलिया में मानकों की अनदेखी व अधूरा छोड़ने की शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। एक बार फिर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

कंचनपुर के ग्राम प्रधान अजीत कुमार गुप्ता केवा के दिलीप ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते आज यह नौबत आई है। कई बार इसको लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब तो लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। आप नेता संजय कुमार तिवारी लोक निर्माण विभाग की गलती व उसके ठेकेदारों की लापरवाही के चलते आधा दर्जन से अधिक गांव का आवागमन पूर्णतया बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के कारण कार्य बाधित हुआ और वर्तमान में जल जमाव हो गया है। जल्द ही पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
- अमित कुमार सिंह, जेई, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed