फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The approach road of the bridge is slipping, work is being carried out with sacks filled with soil.

Ballia News: खिसकता जा रहा पुल का एप्रोच मार्ग, मिट्टी भरी बोरियों से चलाया जा रहा काम

Mon, 23 Dec 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
The approach road of the bridge is slipping, work is being carried out with sacks filled with soil.
शहर से सटे कटहल नाला पुल का एप्रोच मार्ग मरम्मत के बाद भी लगातार खिसकता जा रहा है। रविवार को ढलाई वाला हिस्सा नीचे खिसक गया और साइड वॉल भी टेढ़ा हो गया। बगल में नए पुल के निर्माण में जुटी कार्यदायी संस्था ने मिट्टी भरी बोरियां डलवाईं लेकिन फायदा नहीं हुआ। इससे 300 से ज्यादा बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए इसपर से बड़े वाहनों के परिचालन पर पहले ही रोक लगा दी है। इसके बाद भी दिक्कत बनी हुई है। नए पुल निर्माण का कार्य देख रहे जेपी कंपनी के एचआर राकेश सिंह ने बताया कि पानी का पाइप फटने से कुछ हिस्सा धंसा है। रात में मरम्मत कार्य किया जाएगा। शहर के कदम चौराहे से लेकर माल्देपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर नया पुल बनाने का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था नए पुल के पूरब तरफ के पिलर बना लिया है।
विज्ञापन

पश्चिमी छोर के पिलर का निर्माण शुरू होते ही पुराने पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त होने लगा है। इसकी कई बार मरम्मत हो चुकी है। लेकिन लोड बढ़ते ही एप्रोच धंसने लगा, जिससे परेशानी बढ़ गई। पुल के एप्रोच मार्ग की हालत को देखते हुए रविवार से पूर्णतया भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। पुराने पुल का एप्रोच मार्ग बार-बार धंसने से नए पुल के निर्माण कार्य की गति धीमी हो जा रही है। नए पुल निर्माण का कार्य देख रहे जेपी कंपनी के एचआर राकेश सिंह ने बताया कि पानी का पाइप फटने से कुछ हिस्सा धंसा है। रात में मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed