{"_id":"6a948d4601614dfc600d9b5c","slug":"the-agriculture-faculty-team-emerged-victorious-in-the-tug-of-war-ballia-news-c-190-1-bal1001-171767-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रस्साकशी में एग्रीकल्चर संकाय की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रस्साकशी में एग्रीकल्चर संकाय की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
जेएनसीयू में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। विवि
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में चल रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन रस्साकशी और 500 मीटर पद चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रस्साकशी प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर संकाय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 500 मीटर पद चाल प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का नेतृत्व कर रहे डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस हमें महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के आदर्शों पर चलने तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ‘फिट इंडिया, हिट इंडिया’ के संकल्प को साकार करने के लिए खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. लाल विजय सिंह एवं डॉ. विवेक कुमार के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और खेलप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।