फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The accident occurred in the morning, the body was found in the bushes in the evening.

Ballia News: सुबह हुआ हादसा, शाम को झाड़ियों में मिला शव

Fri, 05 Jun 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred in the morning, the body was found in the bushes in the evening.
सड़क हादसे में मृतक हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली निवासी प्रभुनाथ दूबे। फाइल फोटो, परिजन
हल्दी। थाना क्षेत्र के दोपहीं गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार की तड़के हुए सड़क हादसे में प्रभुनाथ दुबे (70) निवासी दोपहीं (अगरौली) की मौत हो गई। हरिहरपुर गांव निवासी महेंद्र दुबे (60) घायल हो गए। प्रभुनाथ दुबे का शव झाड़ियों में शाम तक पड़ा रहा। शाम को घायल को होश आने पर हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन

महेंद्र दुबे बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे साइकिल से प्रभुनाथ दुबे से मिलने उनके घर पहुंचे थे। बातचीत के बाद दोनों सुबह पांच बजे पैदल ही राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की पटरी से नीरूपुर ढाला की ओर जा रहे थे। नुनुआ ब्रह्म बाबा स्थान के पास पीछे से किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। हादसे के बाद शौच के लिए जा रही महिलाओं की नजर घायल महेंद्र दुबे पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महेंद्र दुबे के पुत्र सुमंत दुबे ने बताया कि हादसे में उनके पिता की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन

उधर, प्रभुनाथ दुबे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शाम को जिला अस्पताल में भर्ती महेंद्र दुबे को होश आने पर उन्होंने प्रभुनाथ दुबे के बारे में पूछा। इसकी जानकारी गांव पर दी गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन की, जहां सड़क किनारे झाड़ियों में प्रभुनाथ दुबे का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अगरौली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र मनीष दुबे ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि मनीष दुबे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे बाद से वाहन लेकर चालक भागा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed