फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tension continues for the fourth day in Narao village

नराव गांव में चौथे दिन भी तनाव बरकरार

Wed, 23 Feb 2022 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tension continues for the fourth day in Narao village
गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर के प्रांगण में रविदास का फोटो 18 फरवरी को एक पक्ष ने रखकर चबूतरे पर झंडा गाड़ दिया था। जिसको लेकर 19 फरवरी के दिन मामला तूल पकड़ लिया। वही एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर जमकर ईंट पत्थरों का पथराव किया गया था। जिसको लेकर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने फोटो और चबूतरा को वहां से हटवा दिया था और एक पक्ष से तीन लोगों की गिरफ्तारी भी कर लिया था।जिसको लेकर बुधवार की सुबह एक पक्ष की महिलाएं आक्रोशित हो गई और भीम आर्मी के नेता भी वहां पर पहुंच गए।मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को एएसपी विजय त्रिपाठी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के बृजेश चौहान की तहरीर पर 14 नामजद 150 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहींबुधवार को दूसरे पक्ष के पिंटू राम की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि समेत आधा दर्जन नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बता दे कि गड़वार थाना के नराव शिव मंदिर के प्रांगण में 18 फरवरी को एक पक्षे्वारा रविदास की प्रतिमा रखकर वहां पर चबूतरा बनाने के बाद झंडा गाड़ दिया गया था। जिसको लेकर लगातार तीन दिन गांव वालों ने पंचायत करके वहां से हटाने की बात कही। सोमवार को यह मामला तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में जमकर ईट-पत्थर चले। मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीएम रसड़ा दीपशिखा सिंह ने सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया था। आखिरकार मंगलवार को भारी संख्या में फोर्स तैनात करके पुलिस ने रविदास के फोटो और चबूतरा को हटवा दिया और एक पक्ष तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बुधवार को महिलाएं भीम आर्मी के नेताओं के साथ पुलिस से उलझ गई। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस वहां से धीरे से खिसक गई और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सुखपुरा थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र सहित अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एक पक्ष के लोगों का कहना था कि हम लोगों के घर के युवकों को पुलिस उठाकर ले गई है। जिन्हें पुलिस तत्काल छोड़े और हम लोगों का भी मुकदमा पंजीकृत करे। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया। बुधवार को पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी तीन युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। गांव में मामला शांत है। एहतियात के तौर पर फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed