फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tempo rider six injured in pickup collision

Ballia News: पिकअप की टक्कर से टैंपो सवार छह जख्मी

Tue, 20 Dec 2022 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Tempo rider six injured in pickup collision
दया छपरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के गंजाहवा बाबा स्थान के समीप मंगलवार लगभग 11 बजे टेंपो और पिकअप की टक्कर में आधा दर्जन टेंपो सवार घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए पहुंचाया। चिकित्सक ने एक महिला को गंभीर स्थिति देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार 11 बजे ई रिक्शा सवारी बैठाने के लिए गंजाहवा बाबा स्थान के समीप खड़ा था। तब तक बैरिया के तरफ से छोटी विक्रम सवारी लेकर पहुंची और रोड के इधर-उधर लहराने लगी। तभी पीछे से आई पिकअप ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। तीन गाड़ियों को एक साथ लड़ने से टेंपो सवार प्रसाद छपरा निवासी सुमन (35), मिस्र के हाता निवासी मीना देवी (50), रामपुर दिघार निवासी दिलीप कुमार (40), बुधनचक निवासी अजीत कुमार वर्मा (30) और दयाछपरा निवासी राजेश कुमार पांडेय (45) घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। चिकित्सक ने सुमन देवी की गंभीर स्थिति देखते हुए सोनबरसा भेज दिया। टक्कर होते ही पिकअप और ई-रिक्शा भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस टेंपो को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed