फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tempo carrying school children overturned, many injured

Ballia News: स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा टेंपो पलटा, कई हुए जख्मी

Mon, 20 Mar 2023 11:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Mon, 20 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tempo carrying school children overturned, many injured
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बलराम सिंह के डेरा से धतुरी टोला मार्ग पर स्थित बघउत बाबा के मंदिर के समीप स्कूली बच्चों से भरी एक मैजिक टेम्पो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।इसमें कई गांवों के बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना देकर उन्हें उनके घर व अस्पताल पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बैरिया चौकी की पुलिस टेंपो व उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया डेरा गांव में स्थित एक निजी स्कूल की मैजिक टेम्पो के चालक अवधेश कुमार यादव स्कूल की छुट्टी के बाद सोमवार को अपने टेम्पो में सवार करीब एक दर्जन बच्चों को लेकर विभिन्न गांवों में पहुंचाने के लिए चला।
विज्ञापन

अभी टेंपो बलराम सिंह के डेरा से धतुरी टोला मार्ग पर चल रही थी कि बघउत बाबा के मंदिर के सामने अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर अशोक कुमार सिंह दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से टेंपो में फंसे सभी बच्चों को बाहर निकाल मंदिर पर बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना बच्चों के परिजनों तक पहुंची। कुछ परिजन स्वयं पहुंच अपने बच्चों को अस्पताल ले गए तो कुछ बच्चों को आसपास के लोगों ने स्वयं उनके घर या अस्पताल पहुंचाया। लोगों द्वारा घटना की जानकारी देने के लिए चालक से बार-बार स्कूल के प्रबंधक व प्रिंसिपल के नंबर की मांग की गई लेकिन चालक द्वारा यह कहकर टाल दिया गया कि उसके पास किसी का नंबर नहीं है।

वहीं घायल बच्चों ने बताया कि चालक द्वारा बच्चों को स्टंट दिखाते वक्त टेंपो अनियंत्रित होने पलटा। घायल बच्चों में दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव निवासी प्रशांत कुमार सिंह, बैरिया थाना क्षेत्र नेका राय के टोला निवासी रिया कुमारी, सुंदरम कुमार, सत्यम, जमालपुर निवासी सुहानी सिंह, रुद्रांश सिंह के अलावा शिवन टोला, फकरु टोला, कर्ण छपरा के बच्चे थे। घटना की सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने टेंपो और चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed